Madhya Pradesh: 150 साल पुरानी चर्च बनेगी ASI का दफ्तर | Tourism Development

Updated: March 13, 2026 2:26 PM

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में बिखरी पड़ी प्राचीन धरोहरों और ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से नई पहल की जा रही है। इसी कड़ी में करीब 150 साल पुरानी अंग्रेजों के जमाने की चर्च को नया स्वरूप दिया गया है। जिला डाकघर के पास स्थित इस ऐतिहासिक इमारत को स्थानीय लोग गिरजाघर के नाम से जानते हैं। अब इस प्राचीन भवन में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) जबलपुर उपमंडल का कार्यालय संचालित किया जाएगा। इसका उद्घाटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है, जिससे न केवल पर्यटक आएंगे बल्कि जिले के इतिहास और संस्कृति को भी पहचान मिलेगी। दमोह जिले में कुल 14 ऐतिहासिक स्मारक ASI द्वारा संरक्षित हैं। इन धरोहरों के विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं और पलायन की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

#Damoh #MadhyaPradesh #Tourism #Heritage #ASI #IndianArchaeology #MPNews #HistoricBuilding #ChurchHeritage #IndiaNews #TourismDevelopment #BreakingNews