Floating Library in Kashmir! डल झील में ‘नेचर शिकारा’ का जादू | Dal Lake | Nature Shikara | Kashmir

Updated: May 1, 2026 3:07 PM

श्रीनगर की डल झील में एक अनोखी पहल शुरू की गई है, जहां “नेचर शिकारा” को ओपन-एयर लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया गया है। नेचर यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य पर्यटन को पर्यावरण जागरूकता के साथ जोड़ना और लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना है। इस खास शिकारा के जरिए पर्यटक और स्कूली बच्चे डल झील की सैर के साथ-साथ इसके इकोसिस्टम के बारे में भी गहराई से जानकारी हासिल कर रहे हैं। इस पहल को लेकर पर्यटकों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं छात्रों के लिए यह सीखने का एक नया और दिलचस्प माध्यम बन गया है। यह पहल न सिर्फ इको-टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है, बल्कि लोगों को डल झील की साफ-सफाई और संरक्षण के प्रति भी जागरूक कर रही है। प्रकृति की खूबसूरती के बीच सीख का यह अनोखा अनुभव श्रीनगर में आने वाले लोगों के लिए एक खास आकर्षण बनता जा रहा है।

#DalLake #Srinagar #Kashmir #FloatingLibrary #NatureShikara #EcoTourism #TravelKashmir #IncredibleIndia #ExploreKashmir