पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने की खुशी को दुगुना करने के लिए, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले व्यंजन झालमुड़ी का महोत्सव नागपुर में आयोजित किया गया। आज भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को ध्यान में रखते हुए इस विशेष दिन पर झालमुड़ी महोत्सव का आयोजन रखा गया है। बंगाल की प्रसिद्ध झालमुड़ी को नागपुरवासियों तक पहुंचाने और सांस्कृतिक स्वाद का अनुभव कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। इस झालमुड़ी महोत्सव का आयोजन महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर की ओर से किया गया। इस खास आयोजन में बड़ी मात्रा में झालमुड़ी तैयार की गई। मनोहर ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव में करीब 700 से 800 किलो झालमुड़ी बनाई जाएगी, जिसका स्वाद करीब दो से ढाई हजार लोग चख सकेंगे। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं झालमुड़ी का स्वाद लेने पहुंचे लोगों ने भी खुशी जाहिर की। लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले कभी बंगाल में जाकर झालमुड़ी नहीं खाई थी, लेकिन आज इसका स्वाद लेकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। साथ ही लोगों ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर भी खुशी व्यक्त की।
#BJP #WestBengal #Nagpur #JhalmuriFestival #SuvenduAdhikari #Maharashtra #BengalPolitics