पटना, बिहार: नई सरकार के गठन के बाद अब विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेजी से काम करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार अपने घोषणापत्र को लागू करने पर विशेष जोर देगी। साथ ही विकास को गति देने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, किसानों के कल्याण और महिला सशक्तिकरण को सरकार की मुख्य प्राथमिकता बताया।
#BijendraPrasadYadav #NitishKumar #BiharGovernment #BiharPolitics #Development #Jobs #FarmersWelfare #WomenEmpowerment