पटना (बिहार) : जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बीजेपी के नए सीएम को लेकर कहा कि नीतीश कुमार ने जो जनता का टेस्ट बनाया है, नए नेता को उस पर काम करना होगा। थोड़ी सी कोताही और पारदर्शिता का आभाव रहेगा तो जनता सम्मान भी देती है और एक्सीडेंट भी करती है । वहीं उन्होंने नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक को लेकर कहा कि नीतीश कुमार पद छोड़ रहे हैं। जनता मर्माहत है लेकिन कैबिनेट की बैठक में प्रगति यात्रा समृद्धि यात्रा के तय किए गए एजेंडो को हर हाल में पूरा करने को लेकर लक्ष्य तय होगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी के चुनाव प्रचार को लेकर कहा कि राहुल गांधी को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के कामों के बारे में बताना चाहिए। नोएडा में मजदूर के प्रदर्शन पर नीरज कुमार ने कहा कि निजी कारखानों द्वारा मजदूरों के अधिकार में कटौती की जा रही है। सरकार को मजदूरों का हक देना चाहिए। वहीं अमित शाह द्वारा टीएमसी के गुंडों की चेतावनी पर कहा कि गृह मंत्री ने अपनी भावना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव द्वारा आरजेडी के स्टूडेंट विंग का नाम बदलने पर कहा कि तेजस्वी को नाम बदलने और रूप बदलने में तो पीएचडी हासिल है।
#BiharPolitics #NitishKumar #JDU #BiharCM #NeerajKumar #TejashwiYadav #IndianPolitics