पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान… भव्य मंच… सियासत के बड़े चेहरे… और सम्राट कैबिनेट का विस्तार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूदगी में.... आज बिहार सरकार में 32 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ऐसे में ये सिर्फ कैबिनेट विस्तार नहीं... बल्कि बिहार की बदलती राजनीति और सत्ता के नए समीकरण की तस्वीर भी है। कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शपथ दिलाई। इस दौरान सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में एनडीए के सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चलने की कोशिश साफ दिखाई दी। बीजेपी कोटे से 15 नेताओं को मंत्री बनाया गया, जबकि जदयू के खाते में 13 मंत्री गए... लोजपा रामविलास से दो और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री को जगह मिली। वहीं सिर्फ निशांत कुमार ही नहीं… बल्कि इस मंत्रिमंडल में बिहार के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिवारों की मौजूदगी भी चर्चा का बड़ा विषय बनी। पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा को भी कैबिनेट में जगह मिली है, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। यानी सम्राट चौधरी की टीम में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों की मौजूदगी है।
#BiharCabinetExpansion #NishantKumar #BiharPolitics #SamratChoudhary #NitishKumar #BiharNews #NDAGovernment