AAP का राष्ट्रपति से मिलने का ऐलान, 7 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग | Bhagwant Mann | Punjab

Updated: May 5, 2026 12:29 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के विधायक मंगलवार को राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि हम 7 राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बीजेपी लोकतंत्र के लिए खतरा है और आम आदमी पार्टी लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है। वहीं मंत्री लालचंज कटारुचक और हरभजन सिंह ईटीओ ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात कही।

#BhagwantMann #AAPPunjab #PunjabPolitics #Chandigarh #RajyaSabha #AAPvsBJP #HarpalSinghCheema