Bengal में TMC Vs BJP में कांटे की टक्कर, दूसरे चरण के लिए थमा प्रचार का शोर!

Updated: April 27, 2026 8:51 PM

पश्चिम बंगाल में चुनावी संग्राम चरम पर है। दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले आज प्रचार का शोर थम गया... ऐसे में राज्य का सियासी पारा पूरी तरह से चढ़ा हुआ नजर है। 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पहले चरण में करीब 92 प्रतिशत के साथ रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग ने साफ कर दिया है कि जनता इस बार बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले रही है। लिहाजा... आखिरी दौर के लिए रैलियों, रोड-शो और जनसभाओं का सिलसिला और भी तेज हो गया। राज्य के कोने-कोने में बड़े नेताओं की मौजूदगी ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार जनता के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे रहे।


#WestBengalElections #TMCVsBJP #BengalPolitics #BengalVotes2026 #ElectionCampaign #ModiInBengal #MamataBanerjee #AmitShah #BengalElection2026