लखनऊ, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पश्चिम बंगाल में अपनी चुनावी रैलियां का आगाज करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल की अपनी जनसभा में संबोधन के दौरान धुरंधर और केरल स्टोरी का जिक्र किया। असम में रैली के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति के सामने नतमस्तक हो चुके हैं। अखिलेश यादव ने अपनी दादरी रैली के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की विदाई का समय आ गया है। इन सब सवालों पर रवि किशन ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता ऐसे राज्य जा रहे हैं जहां बंगाली अपने राज्य को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। बंगाल में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
#BengalPolitics #PMModi #RaviKishan #WestBengalElections #IndianPolitics #PriyankaGandhi #AkhileshYadav