EVM में गड़बड़ी के आरोप पर TMC-BJP में भिड़ंत, अचानक Strongroom पहुंचीं Mamata Banerjee!

Updated: May 1, 2026 8:22 PM

पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही... सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है... बीती रात कोलकाता में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर ऐसा बवाल खड़ा हुआ है, जिसने माहौल को पूरी तरह गरमा दिया। मामला राजधानी कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल का है… जहां ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। जिसके बाद TMC ने यहां गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अचानक स्ट्रॉन्ग रूम पहुंच गईं… और घंटों तक अंदर मौजूद रहीं। इस दौरान ममता बनर्जी ने साफ कहा कि वो यहां इसलिए आई हैं क्योंकि उन्हें कई जगहों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। हालांकि, इन आरोपों को पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पुख्ता है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना नहीं है।


#BengalElections #EVMControversy #Strongroom #MamataBanerjee #TMCvsBJP #BengalPolitics #WestBengalPoliticsNews