बारामूला में ट्रांसपोर्ट हड़ताल, ई-बस फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे चालक | Transport Strike | J&K

Updated: April 20, 2026 1:35 PM

कश्मीर: बारामूला में ट्रांसपोर्ट कोऑर्डिनेशन कमेटी ने आज एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। यह हड़ताल सरकार द्वारा जिला और तहसील रूट्स पर ई-बसें चलाने के फैसले के विरोध में की जा रही है। कमेटी का कहना है कि श्रीनगर में ई-बसों की शुरुआत अच्छी पहल है, लेकिन इसे ग्रामीण और जिला स्तर तक बढ़ाने से स्थानीय ट्रांसपोर्ट चालकों की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विरोध सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि सैकड़ों ड्राइवरों और ट्रांसपोर्ट कर्मियों की आजीविका बचाने के लिए है। हड़ताल के दौरान आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए इमरजेंसी मामलों जैसे- मरीज, डिलीवरी केस और जरूरी यात्रा के लिए मुफ्त परिवहन की व्यवस्था की गई है। इस बीच बारामूला में लोग बस स्टॉप पर इंतजार करते दिखे, वहीं परिवहन न मिलने के कारण स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति भी काफी कम रही।

#Baramulla #Kashmir #JammuAndKashmir #TransportStrike #EBus #KashmirNews #PublicTransport #StrikeAlert