Bankipur By Election: तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में | तेज प्रताप ने दी खुली चेतावनी!

Updated: July 14, 2026 10:43 AM

पटना, बिहार: विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। पटना कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वीणा मानवी, तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार हैं। वीणा मानवी की बेटी प्रार्थना ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि उनकी मां को किस मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के कारणों को लेकर फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बांकीपुर से पार्टी की उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर तेज प्रताप यादव ने इसे साज़िश बताया।

#BankipurByElection #VeenaManvi #TejPratapYadav #BiharPolitics #Patna #Bankipur #ByElection #BiharNews #PoliticalNews #Election2026