देशभर में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़े उत्साह, भाईचारे और अमन के साथ मनाया गया। उत्तर प्रदेश, मुंबई और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में मुस्लिम समुदाय ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस, PAC, ड्रोन और CCTV से निगरानी की गई। बलिया, मुरादाबाद, नोएडा, महाराजगंज और हरदोई में भारी संख्या में नमाजी पहुंचे। वहीं भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहीं। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं दीं। AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि ईद प्यार, कुर्बानी और भाईचारे का त्योहार है और सभी लोग गाइडलाइंस का पालन करते हुए त्योहार मना रहे हैं।
#Bakrid2026 #EidUlAdha #Bakrid #EidMubarak #UPNews #Mumbai #AkhileshYadav #WarisPathan #Noida #Moradabad #BJP #AIMIM #IndiaNews #BreakingNews #EidCelebration