देशभर में आज शांति और भाईचारे के साथ ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है... मस्जिदों में नमाज... घरों में दुआएं... और कुर्बानी के बीच... महाराष्ट्र में सियासत तेज हो गई है... दरअसल, AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने भाजपा सरकार पर सीधे तौर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि ईद के मौके पर मुसलमानों को परेशान किया जा रहा है.... IANS से बातचीत में उन्होने कहा, "पूरे देश को ईद की मुबारकबाद... ये मोहब्बत और कुर्बानी का त्योहार है... लेकिन मुसलमानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है"। इसके अलावा वारिस पठान ने महाराष्ट्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि कुछ कट्टरवादी ताकतें हिंदू-मुस्लिम तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही हैं... ताकि राज्य का माहौल खराब हो। पठान ने आरोप लगाया कि जहां पहले से बीएमसी की अनुमति थी... वहां भी दबाव बनाकर परमिशन रद्द करवाई गई।
#Bakrid #EidulAdha #WarisPathan #Muslim #BakridNews #PoliticalNews #Bakrid2026