राष्ट्रपति के स्वागत के लिए रामनगरी तैयारी, Ayodhya के SSP गौरव ग्रोवर ने कही ये बात!

Updated: March 18, 2026 7:02 PM

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: रामनगरी में राष्ट्रपति के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी की जा रही है। टेढ़ी बाजार चौराहे से लेकर राम मंदिर गेट तक भगवा ध्वज लगाया जा रहा है । सूचना और जनसंपर्क विभाग के द्वारा अयोध्या के सभी प्रमुख मार्गों और एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक बैनर पोस्टर लगाया जा रहा है। कल देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया का रामनगरी में आगमन हो रहा है। राम मंदिर के द्वितीय तल पर श्री राम यंत्र की स्थापना कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए अयोध्या को सजाया और सवार जा रहा है। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं। जो श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं उन्हें भी कोई दिक्कत न हो।


#Ayodhya #RamMandir #PresidentOfIndia #RamNagari #AyodhyaNews #UttarPradesh #RamYantra