Ashok Gehlot का PM को संदेश - दक्षिण की चिंता नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी! | Narendra Modi

Updated: April 15, 2026 4:32 PM

जयपुर, राजस्थान: देश में परिसीमन को लेकर तमिलनाडु और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों की ओर से केंद्र सरकार को चेतावनी दिए जाने के बाद यह मुद्दा अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी केंद्र से दक्षिण के राज्यों की चिंताओं को गंभीरता से लेने की अपील की है। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण भारत की आशंकाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, अन्यथा 1960 के दशक जैसे हालात बन सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दक्षिण के लोगों को यह महसूस हुआ कि उन पर जबरन परिसीमन थोपा जा रहा है, तो स्थिति बिगड़ सकती है। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की चेतावनी को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है और इसे हल्के में लेना देश के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

#AshokGehlot #NarendraModi #Delimitation #SouthIndia #TamilNadu #Telangana #IndianPolitics #PoliticalNews