Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर मामले में Ayodhya पहुंच Kejriwal ने की PC, दागे सवाल,खुलासे किए?

Updated: June 27, 2026 2:49 PM

अयोध्या के राम मंदिर में हुए चढ़ावा और चंदा चोरी मामले में अब राजनीतिक घमासान अपने चरम पर पहुंच गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए और उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) कर सरकार और जांच एजेंसियों पर तीखे सवालों की बौछार कर दी। अरविंद केजरीवाल ने इस पूरे मामले को भगवान राम के घर में हुई "महा डकैती" करार दिया। उन्होंने दावा किया कि मंदिर से करोड़ों रुपये कैश, सोने-चांदी के आभूषण और हीरे-जवाहरात चोरी हुए हैं। केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी (SIT) और पुलिस की एफआईआर को महज एक छलावा (Eyewash) बताया। उनका आरोप है कि इस बड़ी साजिश के पीछे "शक्तिशाली असुर" शामिल हैं, जिन्हें बचाने के लिए केवल 8 छोटे कर्मचारियों को मोहरा बनाकर गिरफ्तार किया गया है।


#ArvindKejriwal #RamMandir #AyodhyaPressConference #KejriwalInAyodhya #YogiAdityanath #RamMandirDonationRow #SanjaySingh #BreakingNews #AyodhyaNews #AAP