बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "चौबे बनने निकले थे, दुबे बनकर आए" और आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने हिमाचल में आकर 10 गारंटियां दी थीं, लेकिन अब वे वादे पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सुक्खू सरकार के उस बयान का भी जवाब दिया, जिसमें सरकार की नीतियों का बचाव किया गया था। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब कोई सरकार विधानसभा में टैक्स, वैट बढ़ाने या नया सेस लगाने का बिल लाती है, तो इसका सीधा मतलब होता है कि जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल की जनता पर अब वादों की बजाय टैक्स का बोझ डाला जा रहा है।
#AnuragThakur #SukhwinderSinghSukhu #HimachalPradesh #BJP #Congress #IndianPolitics #BreakingNews #PoliticalNews #TaxHike #VAT #Cess #HimachalPolitics #BJP4Himachal