लखनऊ, उत्तर प्रदेश: अनिल राजभर ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी, तब NCR के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश यादव इन क्षेत्रों के विकास पर सवाल उठा रहे हैं, जो अवसरवादी राजनीति का उदाहरण है। राजभर ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी जब सत्ता में रहती है तो उन्हें न गरीब दिखाई देते हैं, न नौजवान और न ही महिलाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति और मानसिकता को उत्तर प्रदेश की जनता भली-भांति समझती है।
#AnilRajbhar #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPPolitics #BJPvsSP #Noida #Ghaziabad #Meerut #NCR #PoliticalNews #BreakingNews #UPNews