Anil Kapoor का शादी की 41वीं सालगिरह पर Sunita को प्यार भरा पैगाम, 'हर दिन तुम्हारे लिए शुक्रगुजार'

Updated: May 19, 2025 1:15 PM

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अनिल कपूर आज अपनी शादी की 41वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने इस खास मौके पर अपनी पत्नी सुनीता कपूर को बहुत ही प्यारे शब्दों में शुभकामनाएं दीं। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक मिसाल मानी जाती है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर प्यार भरा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सुनीता के साथ अपने रिश्ते की खूबसूरत यादें साझा की और उनके प्रति अपना प्यार जताया।