Anant Singh को मिली जमानत, Dularchand Yadav हत्याकांड में होगी रिहाई!

Updated: March 19, 2026 9:11 PM

लंबे समय से कानूनी पचड़े में फंसे मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। आज यानी गुरुवार को पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान अनंत सिंह की जमानत याचिका को मंजूरी दे दी। ऐसे में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही वे पटना के बेऊर जेल से बाहर आ जाएंगे। वहीं जमानत की खबर मिलते ही मोकामा और आसपास के इलाकों में समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गईं। दरअसल, अक्टूबर 2025 में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह को आरोपी बनाया गया था। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ही इस मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि, जेल में रहते हुए ही उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इससे पहले निचली अदालतों ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था।


#AnantSingh #DularchandYadavCase #PatnaHighCourt #BiharPolitics #Mokama #JailRelease #BiharNews