Anant Singh छोड़ देंगे राजनीति? Nitish Kumar के राज्यसभा जाने पर बड़ा ऐलान!

Updated: March 16, 2026 9:07 PM

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने चुनावी राजनीति से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अब वे खुद कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। आने वाले समय में उनके बच्चे ही चुनावी मैदान में उतरेंगे और राजनीतिक जिम्मेदारी संभालेंगे। दरअसल, सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान ये पूरा घटनाक्रम सामने आया। अदालत से विशेष अनुमति मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से विधानसभा लाया गया था ताकि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे मतदान केंद्र पहुंचे, अपना वोट डाला और इसके बाद फिर से जेल लौट गए। वहीं वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब वे आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके अनुसार अब राजनीति की जिम्मेदारी उनके परिवार की अगली पीढ़ी संभालेगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उनके बड़े बेटे आने वाले समय में सक्रिय राजनीति में उतर सकते हैं।


#NitishKumar #AnantSingh #BiharPolitics #MokamaMLA #RajyaSabhaElection #BiharNews #PoliticalNews