Amit Shah का के.सी वेणुगोपाल के आरोपों पर तीखा पलटवार | Women Reservation Bill | K.C. Venugopal

Updated: April 16, 2026 5:16 PM

नई दिल्ली में लोकसभा के भीतर गुरुवार को जबरदस्त राजनीतिक टकराव देखने को मिला। कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कई अहम विधेयकों- संविधान संशोधन बिल, डिलिमिटेशन (परिसीमन) बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन बिल—के पेश किए जाने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये बिल भारत के संघीय ढांचे पर हमला हैं। इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि बिल पेश होने के समय उसकी मेरिट पर सवाल नहीं उठाए जा सकते, सिर्फ तकनीकी आपत्ति ही की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इन मुद्दों पर सरकार बहस के दौरान विपक्ष को मजबूत जवाब देगी।

#AmitShah #KCVenugopal #Parliament #WomenReservationBill #NariShaktiVandanAct #IndianPolitics #BJP #Congress #Sansad