"लाल आतंक की परछाई हटी, विकसित हो रहा बस्तर", सदन में बोले Amit Shah

Updated: March 30, 2026 9:17 PM

दिल्ली : लोकसभा में आज नक्सलवाद के खात्मे पर अहम चर्चा हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज बस्तर लगातार विकसित हो रहा है। गांवों में हिंसा, भय और पिछड़ापन आम बात थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मोदी सरकार के निरंतर प्रयासों से नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बढ़ी है। अमित शाह ने कहा कि बस्तर में कभी लाल आतंक की गहरी परछाई थी, जिसके कारण क्षेत्र में विकास लंबे समय तक प्रभावित रहा। देश भी वर्षों तक नक्सलवाद की समस्या से जूझता रहा और करीब 12 राज्य इसकी चपेट में थे। हालांकि अब स्थिति बदल रही है और बस्तर से नक्सलवाद लगभग खत्म होने की ओर है। यहां स्कूल बनाने और विकास को आगे बढ़ाने की मुहिम तेज की गई है।


#AmitShah #Naxalism #BastarDevelopment #RedTerror #InternalSecurity #IndiaPolitics #LokSabha