दिल्ली में अंबेडकर जयंती के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने डॉ. बी. आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर बाबा साहेब को पुष्पांजलि दी। इस दौरान अन्य कई नेताओं की भी मौजूदगी रही। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर उन्हें अभिवादन भी किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर देशभर में उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया जा रहा है।
#AmbedkarJayanti #BRAmbedkar #BabasahebAmbedkar #NarendraModi #PMModi #CPRadhakrishnan #MallikarjunKharge #Parliament #PrernaSthal #Delhi