महाराष्ट्र की सियासत इन दिनों सदमे और सवालों के बीच खड़ी है। विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत मामले में अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। एनसीपी नेता और विधायक अमोल मिटकरी ने इस पूरे मामले में गंभीर सवाल उठाते हुए साजिश की आशंका जताई है। मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि "उन्हें जानकारी मिली है कि वीएसआर कंपनी ने दिसंबर 2025 में अपने पायलटों के लिए 50 करोड़ रुपये का बीमा कवर लिया था। मिटकरी ने कहा, क्या बीमा राशि के लालच में इस दुर्घटना को अंजाम दिया गया? अगर ऐसा नहीं है तो सच्चाई सामने क्यों नहीं आ रही? मिटकरी ने साफ कहा कि यदि उनके आरोप गलत हैं तो नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना चाहिए। साथ ही, संबंधित कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच शुरू की जानी चाहिए। इतने बड़े हादसे के बाद भी कई पहलुओं पर चुप्पी क्यों है?"
#AjitPawar #AmolMitkari #PlaneCrashMystery #MaharashtraPolitics #CBIInvestigation #MaharashtraNews