Iran पर हमले के बाद Middle East में बिगड़े हालात, Air India की सभी उड़ानें रद्द!

Updated: February 28, 2026 9:30 PM

मिडिल ईस्ट में तेजी से बिगड़ते हालात का असर अब सीधे तौर पर भारत की राष्ट्रीय विमानन सेवा एयर इंडिया पर दिखने लगा है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमले के बाद क्षेत्र में बढ़ते तनाव और कई देशों द्वारा अपना हवाई क्षेत्र बंद किए जाने के बाद एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए मिडिल ईस्ट जाने वाली सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसको लेकर एयरलाइन ने साफ कहा है कि अगली सूचना तक इन रूट्स पर कोई सेवा संचालित नहीं की जाएगी। एयर इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में उत्पन्न गंभीर सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कंपनी का कहना है कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौजूदा हालात में किसी भी तरह का जोखिम उठाना संभव नहीं है। एयरलाइन लगातार सुरक्षा हालात की समीक्षा कर रही है और जैसे ही परिस्थितियां सामान्य और सुरक्षित होंगी, उड़ान संचालन बहाल करने पर फैसला लिया जाएगा।


#MiddleEastCrisis #IranAttack #AirIndia #FlightCancelled #IsraelIranTension #AviationNews #BreakingNews