राजकोट, गुजरात: AIIMS राजकोट अब सौराष्ट्र क्षेत्र का एक प्रमुख मेडिकल हब बनकर उभर रहा है, जहां मरीजों को एक ही छत के नीचे 22 स्पेशियलिटी और 6 सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के साथ मुफ्त और अत्याधुनिक इलाज मिल रहा है। करीब 200 एकड़ में फैले इस संस्थान की आधारशिला दिसंबर 2020 में रखी गई थी और फरवरी 2024 में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की शुरुआत हुई। तब से AIIMS राजकोट गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों के लिए एक बड़ी राहत बन गया है। यहां हर महीने औसतन 180 क्रिटिकल सर्जरी होती हैं, जबकि ऑपरेशनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। आधुनिक OT, ICU और लाइफ सपोर्ट सिस्टम की वजह से न्यूरोसर्जरी और यूरोलॉजी जैसी जटिल सर्जरी भी संभव हो पाई हैं।
#AIIMSRajkot #GujaratNews #Rajkot #Saurashtra #Healthcare #FreeTreatment #SuperSpecialityHospital