दुनिया ने देखा AI में भारत का दबदबा!

Updated: February 22, 2026 9:59 PM

नई दिल्ली में आयोजित ‘India AI Impact Summit 2026’ का समापन सिर्फ एक कार्यक्रम की समाप्ति नहीं, बल्कि यह भारत के उभरते वैश्विक नेतृत्व की नई शुरुआत का संकेत बनकर सामने आया। पांच दिनों तक चले इस एआई सम्मेलन ने साफ कर दिया कि दुनिया अब भारत को सिर्फ एक बड़े बाजार के रूप में नहीं देख रही, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को दिशा देने वाले एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में स्वीकार कर रही है। इस समिट में वैश्विक प्रतिनिधि, टेक्नोलॉजी लीडर्स, स्टार्टअप्स, शोधकर्ता और हजारों छात्र एक ही छत के नीचे जुटे। इस दौरान भविष्य की तकनीक, नवाचार और विचारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। खास बात ये कि इस आयोजन की थीम ऐसी रही, जिसने भारत की सांस्कृतिक सोच को आधुनिक तकनीक से जोड़ दिया- "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" यानी तकनीक का विकास सिर्फ कुछ लोगों के लिए नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के कल्याण के लिए हो। यह संदेश दुनिया के लिए स्पष्ट था कि भारत एआई को केवल आर्थिक लाभ के नजरिए से नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाना चाहता है।


#IndiaAI #AIImpactSummit2026 #PMModi #DigitalIndia #GlobalAI #IndiaTech #NewIndia