अहमदाबाद नगर निगम शहर की सीवेज लाइन पर बना रहा 691 वेंटिलेशन कॉलम

Updated: March 5, 2026 6:05 PM

अहमदाबाद गुजरात का एक ऐतिहासिक शहर जहां लाखों की आबादी निवास करती है। शहरवासियों को जल आपूर्ति और सीवेज निकासी जैसी जन सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी अहमदाबाद नगर निगम की है। शहर में सैकड़ों किलोमीटर लंबी सीवेज लाइन करीब 100 साल पुरानी हो चुकी है। इन सीवेज लाइनों में पैदा होने वाली मीथेन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी गैसों की निकासी नहीं होने से अक्सर सीवेज लाइनें डैमेज हो जाती हैं और इस कारण कई जगहों पर सड़कें भी धंस जाती हैं। इसे रोकने के लिए अहमदाबाद नगर निगम वैज्ञानिक तरीके से सीवेज लाइनों पर वेटिलेशन कॉलम का निर्माण करा रहा है, ताकि सीवेज से उत्पन्न होने वाली गैसें आसानी से बाहर निकल सकें।

#Ahmedabad #AMC #AhmedabadMunicipalCorporation #SewageSystem #UrbanInfrastructure #PublicSafety #CityDevelopment #VentilationColumns #SewerGas #MethaneGas #GujaratNews #CivicBody