अहमदाबाद को मिली सताधार फोर-लेन फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात, लाखों लोग को मिली सुगम कनेक्टिविटी

Updated: April 28, 2026 9:29 PM

अहमदाबाद के घाटलोडिया क्षेत्र में सताधार जंक्शन पर नवनिर्मित फोरलेन फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात से शहर के पश्चिमी इलाके में लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिली है। 29 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नारनपुरा से साइंस सिटी जाने वाले व्यस्ततम मार्ग पर बने सताधार फोर-लेन फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन किया था। करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस ब्रिज की लंबाई 936 मीटर और चौड़ाई 16.60 मीटर है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से जहां लोगों का आवागमन आसान हो गया है, वहीं उनके समय और ईंधन की भी बचत हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सताधार जंक्शन पर फ्लाईओवर बनाने का सुझाव दिया था और राज्य सरकार ने इसके लिए ‘स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना’ अंतर्गत अनुदान आवंटित किया था। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा रिकॉर्ड समय में सताधार फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण से स्थानीय लोग बेहद खुश हैं। सताधार फ्लाईओवर ब्रिज को अहमदाबाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। शहर के इस व्यस्ततम मार्ग से प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख लोग गुजरते हैं।


#Ahmedabad #Gujarat #SattadharFlyover #Infrastructure #UrbanDevelopment #SmartCity #TrafficRelief