26 मई 2014… इसी दिन दिल्ली के राष्ट्रपति भवन से भारतीय राजनीति का एक ऐसा अध्याय शुरू हुआ... जिसने देश की राजनीति, शासन और वैश्विक पहचान... तीनों की दिशा बदल दी... तब दुनिया की निगाहें दिल्ली में हो रहे... उस भव्य शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी थी... जिस मंच से नरेंद्र दामोदरदास मोदी... प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे... आज इस तारीख़ को 12 साल पूरे हो चुके हैं… लिहाजा... प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब देश "नए भारत" के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है... दरअसल, 2014 के लोकसभा चुनाव में दशकों बाद किसी एक दल को पूर्ण बहुमत मिला था... देश राजनीतिक अस्थिरता के लंबे दौर से निकलकर मजबूत नेतृत्व की तरफ देख रहा था... भाजपा ने विकास, सुशासन और निर्णायक नेतृत्व को अपना एजेंडा बनाया… और जनता ने उस एजेंडे पर भरोसा जताया... ऐसे में शपथ ग्रहण के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने साफ संदेश दिया था.... कि देश के गरीब, युवा, किसान और हर एक नागरिक का सरकार ध्यान रखेगी.... यही वजह है कि "सबका साथ, सबका विकास" का नारा सिर्फ राजनीतिक संदेश नहीं... बल्कि मोदी सरकार की नई पहचान बनकर उभरा।
#PMModi #ModiGovernment #12YearsOfModi #NewIndia #NarendraModi #ViksitBharat #IndiaDevelopment