AI CCTV से ट्रैफिक पर सख्ती! गुजरात में लाखों E-Challan | Safe Gujarat Traffic System Explained

Updated: March 6, 2026 7:25 PM

बड़े शहरों में ट्रैफिक की समस्या विकराल होती जा रही है, क्योंकि हर कोई जल्दी में होता है और ट्रैफिक नियमों को तोड़कर आगे निकलने की कोशिश करता है। गुजरात सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का सहारा लिया है। इसके लिए राज्य पुलिस की ओर से सेफ गुजरात कैंपेन के तहत शहरों में व्यस्ततम चौराहों और सड़कों पर बड़ी तादाद में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन सीसीटीवी पर नजर रखने के लिए ट्रैफिक मॉनीटिरिंग सेंटर भी बनाए गए हैं। ट्रैफिक मूवमेंट मॉनिटरिंग और चालान भरने की प्रक्रिया के डिजिटलीकरण से जहां ट्रैफिक को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है, वहीं ट्रैफिक वॉयलेशन करने वालों की आदत भी सुधर रही है।


#Gujarat #Ahmedabad #TrafficRules #EChallan #SafeGujarat #DigitalIndia #RoadSafety #TrafficPolice #SmartTraffic #IndiaNews